संजय कुमार मिश्रा का जन्म एवं प्रारंभिक शिक्षा मुंगेर (बिहार) में हुई। स्नातक की पढ़ाई रसायन विज्ञान में पूरी करने के पश्चात इन्होंने पॉलिमर साइंस में परास्नातक (एम.एससी.) तथा तत्पश्चात ऑपरेशन मैनेजमेंट में एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की। शिक्षा के साथ-साथ साहित्य और लेखन में गहरी रुचि इनके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग रही है।

साहित्यिक संस्कार इन्हें अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय बिमल कुमार मिश्रा से प्राप्त हुए, जो अंग्रेज़ी भाषा के प्रखर विद्वान एवं लेखक थे। उन्होंने अंग्रेज़ी शोध-साहित्य की 20 से अधिक उपयोगी पुस्तकें तथा एक अंग्रेज़ी काव्य-संग्रह The Dazzling Rays और हिंदी उपन्यास श्रुति की रचना की। उनके साहित्यिक मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संजय कुमार मिश्रा की लेखन-यात्रा प्रारंभ हुई।