पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के मूलभूत सिद्धांत बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए तैयार एक सटीक और उपयोगी पाठ्यपुस्तक है। इसमें भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के अग्रदूतों के योगदान, पुस्तकालय की परिभाषा, उद्देश्य और कार्य, उपयोगकर्ता शिक्षा, पुस्तकालयाध्यक्ष की भूमिकाएँ, पुस्तकालयों का विकास, प्रकार और कार्यों का विस्तृत अध्ययन शामिल है। साथ ही इसमें पाँच सूत्र, पुस्तकालय विधान, अधिनियम, बौद्धिक संपदा अधिकार, सूचना का अधिकार और साहित्यिक चोरी जैसे समकालीन विषयों को भी सरल भाषा में समझाया गया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा की तैयारी में मदद करती है बल्कि उन्हें पुस्तकालय और सूचना विज्ञान की व्यावहारिक समझ भी प्रदान करती है।

